बिजली के करंट लगने से युवती की मौत!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड चैनपुर थाना क्षेत्र के नगई गांव में घर की साफ-सफाई करने के दौरान करंट लगने से एक लड़की की मौत हो गई। मृतिका की पहचान गुड़िया कुमारी के रूप में हुई है।
इस संबंध में बताया जाता है कि पंखा की सफाई करने के लिए गई लड़की तेज झटके के बाद वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। बेहोश लड़की को सिसवन के रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मंगलवार को दिन के 12:00 बजे के करीब जनकारी दी गई।
बुधवार को होगा विद्युत संवाद!
सिसवन प्रखंड मुख्यालय पर बुधवार को होगा विद्युत संवाद कार्यक्रम का आयोजन। इस संबंध में प्रखंड कर्मियों द्वारा मंगलवार को दिन के 12:00 बजे के करीब जानकारी दी गई।वही बताया गया कि सिसवन प्रखंड मुख्यालय पर बुधवार को दिन के 11:00 बजे से विद्युत संवाद का कार्यक्रम आयोजन होगा जिसमें बिजली विभाग के कई अधिकारी भाग लेंगे।