बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल!
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन मांझी मुख्य सड़क पर सोमवार बाइक के दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति ग्यासपुर गांव निवासी लियाकत खान बताए जा रहे हैं। घायलावस्था में सिसवन के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सोमवार को दिन के 3:00 बजे के करीब जानकारी दी गई।