थानाध्यक्ष ने पौधारोपण कर बताया इसका महत्व!
सारण (बिहार) संवाददाता संजीव शर्मा: शरद पूर्णिमा अवसर पर माँझी थाना परिसर में थानाध्यक्ष ने शमी का पौधा लगाया इस मौके पर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि मानव जीवन पूर्ण रूप से स्वस्थ तभी होगा, जब हम सभी के द्वारा अधिक से अधिक पौधे लगाया जाय। पौधरोपण जीवन के लिए बेहद जरूरी है।
उक्त मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि ऑक्सीजन देने वाले पौधों की महत्ता को दरकिनार नहीं किया जा सकता है. पौधे हमें आक्सीजन देते हैं। बढ़ती जनसंख्या और घटते पेड़-पौधे मानव जीवन के अस्तित्व पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। पर्यावरण संतुलन से ही मानव सुरक्षित व खुशहाल रहेगा।
उन्होंने कहा कि पौधा लगाना पर्यावरण को बचाने की दिशा में सामाजिक सरोकार से जुड़ी यह एक अनूठी पहल है। आज जो थाना परिसर आज जो पौधा लगाया गया हैं, इसकी सेवा व सुरक्षा होनी चाहिए। थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी को अपने जीवन एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।