आपसी विवाद में मारपीट, 8 लोग घायल!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड चैनपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में आपसी विवाद में दो परिवारों के बीच हुई मारपीट की घटना में आठ लोग घायल हो गए। घायलो में स्थानीय निवासी राम इकबाल मल्लाह का पुत्र रामकुमार साहनी, उसकी पत्नी पार्वती देवी, पुत्री महिमा कुमारी व संजना कुमारी के अलावा दूसरे पक्ष के भगवान साहनी की पत्नी रामवती देवी, उसका पुत्र प्रेम साहनी, राजीव साहनी व पुत्री प्रीती कुमारी शामिल है। सभी घायलों का इलाज शुक्रवार को सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।