मारपीट में 7 व बाइक दुर्घटना में 1 घायल!
जमीन विवाद में मारपीट छह घायल
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन गांव में आपसी जमीनी विवाद में हुई मारपीट की घटना में 6 लोग घायल हो गए। घायलों में अंगेश कुमार महतो सहित अन्य शामिल है। सभी घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बुधवार को दिन के 4:00 के करीब जानकारी दी गई।
जमीनी रंजिश मारपीट युवक घायल।
सिसवन थाना क्षेत्र के ही उबधी गांव में मारपीट के दौरान एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक की पहचान राजवीर गोंड बताया जा रहा है।घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया है। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बुधवार को दिन के 11:00 के करीब जानकारी दी गई।
बाइक से गिरकर युवक घायल!
सिसवन थाना क्षेत्र के ही भागर गांव का एक युवक बाइक दुर्घटना में घायल हो गया। घायल युवक मनोज कुमार यादव है। रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बुधवार को दिन के 2:00 बजे के करीब जानकारी दी गई।