हत्या कांड का हुआ उद्भेदन: सभी 6 अपराधी 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार!
अररिया (बिहार): दवा व्यवसायी दीपक भगत हत्याकांड में अररिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई। 48 घंटा के अंदर कांड का उदभेदन करते घटना में शामिल सभी 6 अपराधकर्मी गिरफ्तार!
इस संबंध में बताया जाता है कि विगत शनिवार को समय शाम करीब 08:15 बजे अररिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत मारबाडी पट्टी में दवा व्यवसायी दीपक भगत, उम्र करीब 43 वर्ष पिता रामविलास भगत, सा० अररिया वार्ड न0-23, थाना व जिला अररिया को अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा गोली मार दिया गया था, जिनकी ईलाज के कम में मृत्यु हो गई।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुये थानाध्यक्ष, अररिया थाना, F.S.L एवं डी०आई०यू० टीम द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किया गया एवं उक्त के संदर्भ में अररिया थाना कांड संख्या-539/24, दिनांक-20.10.24, धारा-103 (1)/3 (5) बी०एन०एस० एवं 27 शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत अज्ञात अपराधकर्मियों के विरूद्ध कांड दर्ज किया गया है।
काड के सफल उदभेदन एवं काड में शामिल अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु अद्योहस्ताक्षरी द्वारा अनुमडल पुलिस पदाधिकारी, अररिया के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) अररिया, थानाध्यक्ष अररिया थाना, थानाध्यक्ष रानीगंज थाना एवं डी०आई०यू० के साथ एक S.I.T. टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा सी०सी०टी०वी० फुटेज, टावर डंप, सी०डी०आर०, एस०डी०आर० के विश्लेषण करते हुये तकनीकि एवं वैज्ञानिक अनुसंधान कर आसूचना संकलन उपरांत महज 48 घंटे के भीतर हत्या कांड का सफल उदभेदन करते हुये घटना में शामिल सभी अपराधियों को घटना कारित करने में प्रयुक्त देशी पिस्टल, मोटरसाईकिल एवं मोबाईल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पुछ-ताछ के कम में सभी अभियक्तो द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया है। इन अभियुक्तो का पूर्व से भी हत्या / लूट/डकैती जैसे जघंन अपराधो में अपराधिक इतिहास रहा है।
इस हत्या कांड में शामिल उक्त सभी अभियुक्तो को स्पीडि ट्राईल कराकर जल्द से जल्द सजा दिलाया जायेगा। उक्त छापेमारी / गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिस पुलिस निरीक्षक-सह-थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेन्दु, रानीगंज थाना, पुलिस निरीक्षक-सह-थानाध्यक्ष मनिष कुमार रजक, अररिया थाना, पु०अ०नि० मनिष कुमार, अररिया थाना, पु०अ०नि० कुमार ऋषिराज, अररिया थाना, पु०अ०नि० अंकुर, अररिया थाना, पुलिस अवर निरीक्षक, विवेक प्रसाद, डी०आई०यू० शाखा, पुलिस अवर निरीक्षक, नागेन्द्र कुमार, डी०आई०यू० शाखा। 07 08. डी०आई०यू० टीम एवं सशस्त्र बल मौजूद थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
01. प्रिंस कुमार उर्फ पिस्टल यादव उम्र 18 वर्ष पिता प्रमोद कुमार यादव साकिन थाना बिहारीगंज, जिला मधेपुरा।
02. देवा कुमार उम्र-19 वर्ष पिता गुड्डु यादव साकिन थाना बिहारीगंज, जिला मधेपुरा।
03. मो० साहिल पिता मोईन साकिन थाना बिहारीगंज कवस्थान, जिला मधेपुरा।
04. आर्यण कुमार उम्र-19 वर्ष पिता सुरेश महतो साकिन थाना रूपौली, जिला पूर्णिया।
05. छोटु कुमार उर्फ निशान्त यादव उम्र 20 वर्ष पिता जगदीश यादव साकिन बागनगर वार्ड नं0-02, थाना महलगांव, जिला अररिया।
06. सोनु कुमार उम्र-19 वर्ष पित्ता जागेशवर मंडल, साकिन बागनगर वार्ड नं0-02, थाना महलगांव, जिला अररिया।