निर्वाचित बाल सांसदों ने लिया शपथ!
सारण (बिहार) संवाददाता संजीव शर्मा: जिले के माँझी प्रखंड रघुनाथ गिरी के मठिया स्थित माँ सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में बच्चों एवं शिक्षकों के बीच एक आम सभा का आयोजन कर विद्यालय स्तर पर बाल संसद का गठन किया गया। शनिवार को आयोजित समारोह में विद्यालय परिसर में चुने हुए बाल सांसदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी निर्वाचित बच्चों ने बारी बारी से अपने पद की शपथ ली।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर उमेश गिरी ने अपने सम्बोधन में बाल संसद के कार्यों एवं गठन की प्रक्रिया पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्र छात्राओं को लोकतंत्र के महत्व को बताते हुए विद्यालय प्रबंधन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय की साफ-सफाई, ससमय प्रार्थना सभा का आयोजन, सुचारू व नियमित ढंग से विद्यालय का संचालन, खेल-कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए छात्र व छात्राओं को कई समूह में बांटा गया है। उन्होंने कहा की योग्यता को देखते हुए मंत्रीमंडल के सदस्यों के बीच विभागों का बंटवारा किया गया।
बाल संसद के प्रधानमंत्री के रूप में वर्ग आठ के अंकुश भारती, उप प्रधानमंत्री के रूप में वर्ग छह की वैष्णवी ओझा, शिक्षा मंत्री के रूप में वर्ग आठ के विवेक पाल, उप शिक्षा मंत्री के रूप में वर्ग चार के दीपांशु कुमार, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री के रूप में वर्ग आठ के ईशु कुमार, उप पर्यावरण मंत्री सुजाता कुमारी वर्ग सात, स्वास्थ्य मंत्री वर्ग छह सिम्मी कुमारी, उप स्वास्थ्य मंत्री वर्ग चार के दीपांशु कुमार, कला एवं संस्कृति मंत्री वर्ग सात की संजना कुमारी, उप कला संस्कृति मंत्री वर्ग पांच की रागनी कुमारी, सूचना एवं प्रसारण मंत्री वर्ग सात के प्रिंस कुमार, खेल मंत्री वर्ग आठ के आदर्श कुमार मनोनीत किये गए।
इसके साथ ही सभी सदस्यों ने एक साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी, शिक्षक विशेश्वर राम, उप प्रधानाचार्य प्रभाकर शर्मा, सुशील कुमार, गीतांजलि गिरी, रविंद्र कुमार, पिंकी यादव, एकता कुमारी, प्रियंका कुमारी, कमल गिरी, सुरेश गिरी, ओमप्रकाश गिरी, अर्जुन देव गिरी, काजल कुमारी, मनीषा कुमारी तथा इंदु देवी समेत सैकड़ों की संख्या में विद्यालय की छात्र छात्राएं उपस्थित थीं।