जनसुराज ने चौपाल का आयोजन कर लोगों को बनाया सदस्य!
सारण (बिहार): जनसुराज को विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं ने ताल ठोक लिया है। प्रतिदिन लोगों से मिलते नजर आ रहे है कार्यकर्ता।
इसी बीच जन सुराज के सारण जिला अभियान समिति के सदस्य विनोद माँझी की अध्यक्षता में आज प्रखंड क्षेत्र के नंदपुर और ताजपुर में चौपाल का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जन सुराज के सदस्यता अभियान में सैकड़ो लोगों को जोड़ा भी गया।
इस दौरान जिला अभियान समिति के सदस्य विनोद माँझी ने कहा कि बेहतर बिहार बनाने के लिए प्रशांत किशोर के विचार धाराओं से अवगत कराया गया। वहीं उन्होंने कहा कि लोगों में जनसुराज के प्रति काफी उत्साह देखने को मिल रही है।
इस दौरान निर्मला सिंह, सरिता देवी, लालती देवी, मुनि साई, रामेशवर शर्मा, संदीप प्रसाद, चंदन कुमार, अनिल साह और बालक साह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।