चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध छापेमारी करने के उद्देश्य से रविवार की शाम ताजपुर पहुँची माँझी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर झाखड़ा तीन मुहानी से चोरी की एक बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक दाउदपुर थाना क्षेत्र के सीतलपुर गाँव निवासी सूरज यादव का पुत्र भुअर यादव उम्र 21 वर्ष बताया जाता है। माँझी थाना में पदस्थापित पीएसआई ओम प्रकाश साह ने इस मामले में गिरफ्तार युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
प्राथमिकी में यह कहा गया है कि गुप्त सूचना के आलोक में रविवार की शाम श्री साह एएसआई पप्पू सिंह एवम सिपाही राम सुजान सिंह के साथ झखडा गाँव के समीप स्थित तीन मुहानी पर वाहन जाँच कर रहे थे तभी गिरफ्तार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। इस दौरान पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। बाइक का कागजात माँगने पर उसने कागजात देने से इनकार कर दिया। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। जब्त हीरो स्पलेंडर प्रो बाइक के नम्बर प्लेट पर बी आर ओ 3 ए जी 4491 अंकित है। गिरफ्तार युवक को चोरी की बाइक का प्रयोग किये जाने की प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है। यह जानकारी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने दी।