सारण पुलिस की नई पहलः स्कूली बच्चों के साथ वार्ता कर किया जागरूक!
सारण (बिहार): Know Your Police प्रोग्राम के तहत सारण पुलिस की नई पहलः थाना प्रभारी सहित वरीय अधिकारियों द्वारा नजदीकी सरकारी स्कूलों में भ्रमण, संवेदीकरण और संभावित अपराधों से बचने के लिए वार्ता कार्यक्रम।
पुलिस अधीक्षक सारण द्वारा Know Your Police प्रोग्राम के तहत शुक्रवार को राजकीय मध्य विद्यालय मिर्जापुर मुरारपुर में विद्यालय के बच्चों के बीच जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बिहार पुलिस के द्वारा महिलाओं को लेकर चलाए जा रहे अभियान से उन्हें अवगत कराया। महिलाओं के लिए प्रत्येक थाना में महिला हेल्पडेस्क, डायल 112 के द्वारा महिलाओं के यात्रा के दौरान नियमित अंतराल पर सुरक्षा का जायजा जैसे महत्वपूर्ण अभियान के बारे समझाया गया कि कैसे वो लोग इसका इस्तेमाल करेंगे। कुछ दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक महोदय सारण के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अभिभावकों को महिला सुरक्षा के संबंध में दिए संदेशों से रूबरू कराया गया। सभी छात्रों के द्वारा आस पास के लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान उनका मनोबल बनाए रखने के लिए क्विज का आयोजन कर उन्हे पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान 8 बच्चों रिकु कुमारी, शिवम् कुमार, विकाश कुमार, गौरव कुमार, सौरभ कुमार, सन्नी कुमार, पायल कुमारी, स्वाति कुमारी को पुरस्कृत किया गया। सभी को उनके भविष्य के लिए अशेष शुभकामनाएं।