07 दिवसीय मत्स्य पालन प्रशिक्षण लेने प्रशिक्षु रवाना!
सारण (बिहार): संवाददाता सत्येन्द्र कुमार शर्मा: जिला मत्स्य कार्यालय छपरा से 30 प्रशिक्षणार्थियों का दल सोमवार को राज्य से बाहर केंद्रीय मत्स्य प्रशिक्षण संस्थान,साल्ट लेक, कोलकाता के लिए प्रस्थान किया। सात दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 17 सितंबर 2024 से 23 सितंबर 2024 तक होना है। उक्त मत्स्य प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों को नया तालाब निर्माण, मछलियों में होने वाली बीमारियां मत्स्य पालन में परिपूरक आहार का प्रयोग.मत्स्य बीज उत्पादन विपणन आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा, विभिन्न प्रखंडों से जाने वाले प्रशिक्षणार्थियों के नाम है अशोक कुमार मढ़ौरा, मन देव चौधुर,बनियापुर कमलेश राम, तरैया, इस अवसर पर जिला मत्स्य पदाधिकारी, प्रदीप कुमार ,मत्स्य विकास पदाधिकारी, राजू कुमार, कनी0अभियंता, श्रवण पंडित उपस्थित रहे।