सिवान: थाना परिसर में जनता दरबार लगा कर किया गया जमीनी विवादों का निपटारा!
सिवान (बिहार): जिले के विभिन्न प्रखंडों में थाना परिसर में जनता दरबार लगा कर जमीनी विवादों का निपटारा किया जा आरा है। इसी क्रम में शनिवार को हसनपुरा प्रखंड के एमएच नगर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन कर जमीन से जुड़े दो मामलों का निपटारा किया गया। जनता दरबार का आयोजन अंचलाधिकारी उदयन कुमार सिंह के नेतृत्व में व थानाध्यक्ष मिहिर कुमार के उपस्थिति में की गई। इस दौरान हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुचे लोगो का जमीनी विवादों का निपटारा किया गया। जनता दरबार में पहुंचे कुल 2 फरियादियों ने भूमि विवाद, रास्ता अतिक्रमण, भूमि बंटवारा आदि से संबंधित मामले को जनता दरबार मे लाए थे। जहां अधिकारियों ने संबंधित वादी व प्रतिवादी के बात सुन कागज जांचोपरांत पांच मामले को ऑन द स्पॉट निष्पादन किया।
वहीं रघुनाथपुर थाना परिसर में भी लगा जनता दरबार। रघुनाथपुर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाकर जमीन से जुड़े विवादों का निपटारा किया गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से लोगों द्वारा जमीनी विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया गया था, जिस पर 6 मामलों पर सुनवाई की गई, जिसमें से तीन विवादों का निपटारा किया गया। वहीं अंचल कर्मियों द्वारा बताया गया की कुल 6 मामलों पर सुनवाई की गई।
वही सिसवन थाना परिसर में भी शनिवार को भूमि से जुड़े 2 मामले का निपटारा किया गया। इस संबध में अंचल कर्मियों ने जानकारी दी। अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों से लोगों ने जमीन से संबंधित विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया था। वही आवेदन के आधार पर दोनों पक्षों को नोटिस का शनिवार को थाना परिसर में उपस्थित होने को लेकर कहा गया था, जहां पर कागजातों के आधार पर आपसी सहमति बनाते हुए भूमि से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया।