विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी उतारने को तैयार हुई मिशन गरीब परिवर्तन पार्टी!
गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश): मिशन गरीब परिवर्तन पार्टी की शुरकवार को एक बैठक गाजियाबाद में एस० बी० गिरि गोस्वामी राष्ट्रीय प्रधान महासचिव के आवास पर सम्पन्न हुआ। इस बैठक में जयप्रकाश गिरि - राष्ट्रीय अध्यक्ष,डा० शैलेश कुमार गिरि- प्रदेश अध्यक्ष (बिहार), अरविंद गिरि - राष्ट्रीय महामंत्री मुख्य रूप से शामिल हुए।
इस बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव जो आगामी 2025 में सम्पन्न होना है। इस बैठक में मिशन गरीब परिवर्तन पार्टी ने दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी उतारने पर गहन विचार विमर्श और मंथन किया और सभी पदाधिकारियों ने आम सहमति बनाया, जिसमें मिशन गरीब परिवर्तन पार्टी में डा० शैलेश कुमार गिरि के पूर्व के राजनीतिक अनुभव और राजनैतिक संगठनात्मक कला की बारीकियों, ओहदे के राजनितिज्ञों से परिचय और मेलमिलाप सहित अन्य कार्यकुशलता को देखते हुए, उन्हे प्रदेश अध्यक्ष बिहार के अतिरिक्त भी राष्ट्रीय अतिरिक्त प्रभार दिये जाने पर सकारात्मक विचार का प्रस्ताव एस० बी० गिरि गोस्वामी (पूर्व कमिश्नर रेलवे) प्रधान मुख्य महासचिव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया, जैसे राष्ट्रीय संगठन मंत्री, राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी इत्यादि।
इस बैठक में डा० गिरि ने निर्णय सोमवार 2 सितम्बर को जंतर मंतर 7 में और ठा० दुष्यंत सिंह - राष्ट्रीय संगठन मंत्री - राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी की राष्ट्रीय कार्यालय इन्द्रापुरम ज्ञानखण्ड 1 गाजियाबाद में एक बैठक 11 बजे सुबह से 2:30 के बीच आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव से सम्बन्धित अहम मुद्दों पर करने हेतु निर्णय लिया गया। वही बताया गया कि इसके बाद उसके बाद अगले रविवार 8 सितम्बर को दिल्ली या नोएडा प्रेस क्लब में एक अहम बैठक की जाएगी। उसके बाद प्रेसवार्ता में दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों की सशक्त भागीदारी की घोषणा करेंगे।