बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने में जुटी बीजेपी!
कार्यकर्त्ता ही किसी पार्टी की रीढ़ होते है-सिग्रीवाल
सारण (बिहार): कार्यकर्त्ता ही किसी पार्टी को सशक्त बनाते हैं कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज पार्टी उच्च शिखर पर पहुँची है। उक्त बातें सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने पानापुर प्रखंड के धेनुकी गांव निवासी पंकज तिवारी के आवास पर आयोजित भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यशाला कार्यक्रम के दौरान कही।
इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के प्रति जन आस्था का ही परिणाम है कि लोगो ने उन्हें लगातार तीसरी बार देश की बागडोर सौंपी है। वही मौके पर उपस्थित तरैया विधायक सह बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उप मुख्यसचेतक जनक सिंह ने उपस्थित कार्यकताओं का आह्वान किया कि पार्टी को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के अभियान में जुट जाएं।उन्होंने कहा कि हर मतदान केंद्र पर दो सौ लोगो को भाजपा की सदस्यता दिलाने के लक्ष्य को पूरा करने में सभी शक्ति केंद्र प्रभारी अपनी भूमिका का निर्वहन करें। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलीय चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वही कार्यक्रम के अंत मे महम्मदपुर के दिवंगत पूर्वमुखिया एवं भाजपा के कार्यकर्ता रामविनोद साह की असामयिक निधन पर एक मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह, विधानसभा प्रभारी शत्रुघ्न भगत, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार गिरी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, अखिलेश सिंह, रवींद्र सिंह, वेदप्रकाश तिवारी, कन्हैया पंडित सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।