नाबालिक लड़की अपहरण काण्ड का हुआ पर्दाफाश! अनैतिक व्यापार की अन्य पीड़िता भी हुई मुक्त।

///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): जिले के गरखा थानान्तर्गत नाबालिक लड़की अपहरण काण्ड का सारण पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन कर दिया है।।अपहृता के अलावा अनैतिक व्यापार की अन्य पीड़िताओं को भी किया गया मुक्त।
इस संबंध में बताया जाता है कि रविवार को गरखा थाना अंतर्गत काण्ड संख्या-534/24, दिनांक- 25/08/24, धारा-137(2)/96/3(5) BNS दर्ज किया गया | इस काण्ड में आवेदिका द्वारा अपनी नाबालिक पुत्री को उनके ही गाँव के टिकू कुमार गिरी, उम्र 18 वर्ष के द्वारा शादी के नियत से अपहरण की बात बतायी गयी। काण्ड में अपहृता की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक, सारण के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर- 1 के नेतृत्व में टीम गठित किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर अपहृता को मध्य प्रदेश स्थित सिंघरौली जिला अंतर्गत मोरवां से 24 घंटे के अन्दर स्थानीय थाना के सहयोग से अपहृता को बरामद किया गया तथा उसके अलावा वहां से अन्य नाबालिक लड़कियों को जिन्हें अनैतिक व्यापार के लिए रखा गया था को रेस्क्यू किया गया है। इस प्रकार काण्ड का सफल उदभेदन किया गया।
टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी-
(1) पुलिस उपाधीक्षक-सह- थानाध्यक्ष, गरखा ईशा गुप्ता
(2) अपर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक शशिरंजन कुमार
(3) पु०अ०नि० अमान असरफ
(4) परि० पु०अ०नि० राजीव कुमार
(5) परि० पु०अ०नि० संजय कुमार