बाबा गोपालेश्वर नाथ महादेव मंदिर में शिव महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: खुटकढ़वा- बिशुनपुरा स्थित बाबा गोपालेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में शुक्रवार को शिव महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने भगवान शिव की चर्चा करते हुए कहा कि जो भोलेनाथ की शरण में आ जाते हैं उनका मानव जीवन सफल हो जाता है। महादेव शिव सबके गुरु हैं। इस जगत में जो भी प्राणी आया है उसे अपने जीवन को सफल बनाने के लिए गुरु की जरूरत है। शिव तो आदि गुरु है। देवताओं के गुरु बृहस्पति, राक्षसों के गुरु शुक्राचार्य व मुनि वशिष्ट के गुरु भी शिव हीं थे। इस दौरान शिव भक्तिनी शिवानी ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालुओं का खूब मनोरंजन किया। उनके भजन पर श्रद्धालु झूम उठे। शिव महोत्सव में शिव भक्त श्याम सुंदर राम, सरस्वती देवी, अमरनाथ साह, तारकेश्वर सिंह, जगदेव गिरी, जयप्रकाश दास समेत आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला व पुरुष शामिल हुए।