माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्वालुओं का जत्था हुआ रवाना!
सिवान (बिहार): माता वैष्णो देवी दर्शन को लेकर सिवान से 200 ज्यादा श्रद्वालुओं का जत्था माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए शुक्रवार को रवाना हुआ। इसमें सीवान जिले विभिन्न प्रखण्ड के श्रद्वालु शामिल है। श्रद्धालुओं को सीवान स्टेशन पर जिला परिषद ब्रजेश कुमार सिंह, तथा मेंहदार स्थिति बाबा महेंद्र नाथ मंदिर के प्रधान पुजारी तारकेश्वर उपाध्याय उर्फ ललका बाबा आदि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही वे यात्रा में शामिल सभी श्रद्वालुओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
उक्त मौके पर उपाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि धर्म के प्रति सभी लाेगों को सजग रहना चाहिए। देवी-देवताओं की पूजा अर्चना करने समाज के साथ ही परिवार का भी कल्याण होता है। जो श्रद्वालु सच्चे मन से देवी देवातओं की पूजा करते हैं, उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। समाज में फैली कुरीतियों को धर्म से जुड़कर ही दूर की जा सकती है। इस यात्रा को लेकर झारखण्ड पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक वा राष्ट्रीय एथलीट विकास सिंह ने कहा कि धर्म के रास्ते पर चलने वाले कभी गलती नहीं करेंगे। इसलिए धर्म का प्रचार प्रसार आवश्यक है। इसी से देश की संस्कृति भी जुड़ी हुई है। प्रत्येक साल श्रद्वालुओं को वैष्णो देवी के दर्शन के लिए यात्रा कराई जाती है, यह बड़ा ही पुण्य का कार्य है।