पुलिस द्वारा चलाए गये विशेष अभियान में कुल 41 गिरफ्तार!
सारण (बिहार): सारण पुलिस द्वारा चलाए गये विशेष अभियान में कुल 41 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में असमाजिक तत्वों / अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन / बिक्री/ भंडारण / निर्माण / परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक-11.08. 2024 को विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में कुल 41 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें हत्या के कांड में-04, दहेज हत्या के कांड में-01, पॉक्सो अधि० में-02, जालसाजी के कांड में-03, मद्यनिषेध अधि० में-14, खनन के कांड में-03, वारंट में 11 एवं अन्य कांड में-03 अभियुक्त शामिल है। वहीं जिलें में अपराध नियंत्रण एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिकोण से 1,16,500 रू० जुर्माना राशि वसूली गई। साथ ही जिलान्तर्गत चाकू-03, मोटरसाइकिल-05, मोबाईल-06, ट्रक-02, ट्रैक्टर-16 जप्त / बरामद किया गया।