कटिहार में हम होगा मजबूत!
/// जगत दर्शन न्यूज
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की लोकसभा चुनाव में बिहार में एक सीट जीतने के बाद संगठन को मजबूत करने के लिए जिला स्तर पर खाका तैयार किया जा रहा है। जिला कमेटी बनाने प्रखंड और पंचायत स्तर हम पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता तैयार कर रहे हैं। इसी कड़ी में कटिहार जिला के संगठन प्रभारी राजेश रंजन के नेतृत्व में हृदय गंज स्थित कोसी आईबी में संगठन को धारदार एवं मज़बूत बनाने के लिए बैठक की गई, जिसमें पार्टी को मजबूत करने के साथ संगठन का विस्तार कैसे किया जाए इस पर गहन मंथन किया गया। जिला अध्यक्ष अवधेश मंडल के कटिहार जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड अध्यक्ष और पंचायत अध्यक्ष तक के नेताओं को जोड़कर संगठन को मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पेश करेंगे।