मनोयोग से योग कर रही है लड़कियां और महिलाएं!
/// जगत दर्शन न्यूज
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: स्त्री शक्ति योग की भक्ति में रमी लड़कियां और महिलाएं मनोयोग से योग कर रही है। पढ़ाई, काम और घर की जिम्मेदारियां के बीच योग उन्हें ऊर्जावान बनाता है। योग प्रशिक्षित ट्रेनर के अलावा गृहनी भी इसे बखूबी अंजाम दे रही है। स्वस्थ समाज के निर्माण में सभी अपनी सहभागिता दर्ज करा रही है। कटिहार अनाथालय रोड स्थित मुद्रा योग पीठ में वैसे तो रोजाना योगाभ्यास कराया जाता है, लेकिन आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर समा कुछ और ही था। एक जैसे यूनिफॉर्म में घरेलू महिलाओं के साथ कामकाजी महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस दौरान ट्रेनर पायल राय ने बताया कि योग वैसे तो सभी आयु वर्ग के लिए लाभदायक है। ऐसा करने से निरोग रहा जा सकता है। लेकिन खासतौर से महिलाओं के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि महिलाओं को शारीरिक रूप के अलावा मानसिक रूप से भी परेशानी होती है। यही कारण है कि महिलाओं को योग करने की जरूरत है। योग कर रही महिलाएं कहती है कि नियमित योगाभ्यास से हम कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। इसके अलावा योग से हमारे जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलता है। गौरतलब है कि मुद्रा योग पीठ में महिलाओं के लिए दो शिफ्ट में विशेष योग सिखाया जाता है, जिसमें घरेलू महिलाओं के साथ कामकाजी महिलाएं हिस्सा लेकर खुद भी स्वस्थ रहती है और लोगों से भी योग के लिए प्रेरित करती है।