महिला ने छेड़खानी करने का लगाया आरोप!
सिवान (बिहार): हसनपुरा थाना क्षेत्र में छेड़खानी का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि डीबी गांव के रहने वाली एक महिला ने छेड़खानी करने का लगाया आरोप। प्रथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी। हसनपुरा प्रखंड के एम एच नगर थाना क्षेत्र के डीबी गांव की रहने वाली नेहा कुमारी ने थाने में आवेदन देकर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए प्रथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस द्वारा प्राथमिक की दर्ज करने के बाद से जांच शुरू कर दी गई है।