माँझी नगर पंचायत को उप मुख्य पार्षद बिजली के झटके से हुई अचेत!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी नगर पंचायत के उत्तर टोला निवासी व माँझी नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद नीतू सिंह शनिवार को बिजली के करंट लगने से हुई अचेत। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार नीतू सिंह अपने दरवाजे पर नगर पंचायत के कुछ लोगो के साथ बैठकर विकास के मुद्दों पर विचार विमर्श कर रही थी। तभी अचानक स्टैंड फैन छूने के कारण बिजली के झटके से अचेत होकर गिर पड़ी। वही अस्पताल में जदयू नेता निरंजन सिंह ने उप मुख्य पार्षद से मिल कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। फिलहाल वे खतरे से बाहर बताई जा रही है।