जे.ई. एडवांस परीक्षा में समृद्धि सिंह ने मारी बाजी!
सारण (बिहार): जे.ई. एडवांस परीक्षा में 113 अंक लाकर छपरा जिले के दरियापुर प्रखंड के बड़का बनिया ग्राम निवासी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया कोदरिया शाखा में कार्यरत बैंक कर्मी श्री सुरेन्द्र कुमार सिंह (स्वर्गीय कपिलदेव सिंह एवम देव मुनी सिंह के पुत्र ) एवम माता अंजू सिंह कि पुत्री समृद्धि सिंह ने परचम लहराया। समृद्धि सिंह कि इस सफलता से उत्साहित सगे संबंधी एवम रिश्तेदारों के द्वारा घर पर पहुंच बधाई देने के साथ साथ शुभ कामनाओं का भी दौर जारी रहा।
वहीं परिजन बताते है कि समृद्धि सिंह की दसवीं एवम बारहवीं कि कि शिक्षा मध्य प्रदेश में सीबीएससी के माध्यम से आर्मी पब्लिक स्कूल महू से ही पूरी हुई है। वहीं इस सफलता का श्रेय समृद्धि सिंह अपनी माता पिता एवम गुरुजनों को दी है। वहीं समृद्धि के बड़े भाई शुभम राज आई.आई.टी.बॉम्बे में तृतीय वर्ष का छात्र है।