स्वर्गीय जगमातो देवी की 13 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली सभा का हुआ आयोजन!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के नन्दा मुड़ा गाँव मे पूर्व विधायक स्वर्गीय जगमातो देवी की 13 वी पुण्यतिथि श्रद्धांजली पूर्वक आयोजित की गई, जिसमे सर्व प्रथम उनकी स्मृति में बनाई गई मातृ मंदिर में पूजा अर्चना और पुष्पांजलि कार्यक्रम को मूर्त रूप प्रदान किया गया। उसके बाद मंच कार्यक्रम का उद्घघाटन पूर्व सांसद, सिवान कविता सिंह ने किया, तथा आगत अतिथियों का स्वागत अजय सिंह ने किया।
इस दौरान भजनांजलि कार्यक्रम मे मनन गिरी मधुकर, रेणु राज, संजय भोजपुरिया आदि ने मनमोहक प्रस्तुति दिया। वहीं मंच संचालन डॉ अरविन्द आनंद ने किया।
इस कार्यक्रम में स्मृति वातायान मे जदयू जिला अध्यक्ष चन्द्रकेतु सिंह, इंद्रदेव सिंह पटेल, अजय पासवान, पवन पांडेय, रामाकांत पाठक, सत्येंद्र भारती, मनोज सिंह, सोहन राम मुखिया, मुखिया निरंजन सिंह, प्रभुनाथ साह, प्रभुनाथ महतो, वीरेन्द्र शर्मा आदि ने भी सभा को संबोधित किया।