भाजपा ने देश की सामाजिक व ऐतिहासिक संरचना को तार तार कर दिया!- आकृति सिंह
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: माँझी नगर पंचायत के मियाँपट्टी में गुरुवार को इण्डिया गठबंधन के प्रत्यासी आकाश प्रसाद सिंह के चुनाव कार्यालय का विधिवत उदघाटन उनकी बहन आकृति सिंह ने फीता काटकर किया। कार्यालय उदघाटन के पश्चात मौके पर मौजूद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने एनडीए के प्रत्यासी व महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की सामाजिक व ऐतिहासिक संरचना को तार तार करके रख दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार देश में इण्डिया गठबंधन की सरकार बनेगी तथा आकाश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में महाराजगंज का सर्वांगीण विकास होगा। उन्होंने कहा कि इण्डिया गठबंधन देश के गरीब एवम अल्पसंख्यक व सर्व समाज की आशा व उम्मीदों के साथ हमेशा से खड़ा रहा है और आगे भी उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है। इस बार का चुनाव तानाशाह पर लोकतंत्र की पुनर्स्थापना तथा भय पर आजादी की स्थापना के मुद्दे पर चुनाव लड़ा जा रहा है।
कार्यालय के उदघाटन के मौके पर गायक संजय जहरीला एवम अशोक मिश्रा ने अपनी गीतों के माध्यम से समारोह में समा बांध दिया। उदघाटन समारोह में मुख्य रूप से डॉ मनोज पाण्डेय, संदीप रौशन, उज्जवल मिश्रा, प्रभात साहू, अखिलेश्वर मिश्रा, ई सौरभ सन्नी, विशाल कुमार उर्फ बिट्टू यादव, राहुल मिश्रा, नरेन्द्र मिश्रा, ई कमलेश यादव, राजू रुद्र यादव, मुस्तकीम खान, सैफ रहमान, जयप्रकाश सिंह (पूर्व मुखिया), अभिषेक सिंह तथा कन्हैया चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।