भाजपा प्रत्याशी सिग्रीवाल ने किया जनसंपर्क तेज!मंदिरों में किया पूजा अर्चना!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: महाराजगंज सांसद व प्रत्याशी जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने अपना चुनाव प्रचार के साथ जन संपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने आज शनिवार को माँझी प्रखण्ड के साधपुर, जमनपुरा, गोबरही टोला, गोबरही, चन्दऊपुर, मुबारकपुर, भठ्ठा, महम्दपुर, ज्ञानी छपरा सिंगही आदि दर्जनों गाँवों का दौरा किया। वहीं उन्होंने अलग क्षेत्रों में आयोजित सभा स्थल में लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने अपने संबोधन में चुनाव के दिन अधिक अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने और लोगों से शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने का अनुरोध भी किया। वहीं भाजपा के शासन काल में हुए अपने विकास कार्यों और उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए एक फिर से मोदी सरकार बनाने की अपील की।
इसी दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि उनके सरकार में अनेक घोटाले हुए थे। आज जो कांग्रेस से प्रत्याशी है उन्हे तो महाराजगंज की भौगोलिक स्थिति भी पता नहीं है। महाराजगंज संसदीय क्षेत्र की जनता उन्हें नाकार दी है।
अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों में स्थित मंदिरों में पूजा अर्चना भी किया। वहीं जदयू नेता सुनील सिंह द्वारा उपस्थित गणमान्य लोगों को अंग वस्त्र से सम्मानित भी किया गया। वहीं पूर्व पैक्स अध्यक्ष राम नारायण सिंह ने सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।
उक्त मौके पर माधो सिंह, धीरेन्द्र सिंह समाज, सोनू सिंह, सेवा निवृत्त शिक्षक देव लाल प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष दिलीप सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य अशोक सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।