घरेलू विवाद में फंदे पर झूला युवक!
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: कटिहार में एक व्यक्ति ने घर में ही फांसी लगाकर किया आत्महत्या। परिजनों ने कारणों का नहीं किया खुलासा! घटना के बारे में मृतक धीरेन शर्मा की पत्नी ने बताया कि उनका घर प्राणपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव है। उनके पति शाम 8:00 बजे घर में ही रस्सी के फंदा लगाकर लटक गए। जहां तुरंत उन्हें रस्सी के फंदे को काटकर उतारा गया और इलाज के लिए पहले उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों के द्वारा जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना के कारणों के बारे में मृतक की पत्नी ने कोई खुलासा नहीं किया। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार घरेलू विवाद को लेकर व्यक्ति काफी टेंशन में थे और इसी टेंशन में उन्होंने घर में ही फांसी लगा ली। व्यक्ति की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। मृतक की पत्नी सदर अस्पताल में ही दाहर मारकर रोने लगी। वहीं सदर अस्पताल प्रशासन की ओर से इस घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी गई।