मारपीट की घटना में एक महिला घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के माधोपुर ट्रेनवा गाँव मे आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायलों में माधोपुर ट्रेनवा गांव के राजू यादव की पत्नी प्रियंका देवी बताई जा रही है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।