शराब पीने के आरोप में दो गिरफ्तार!
सिवान (बिहार): सिसवन थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिसवन गांव निवासी वरुण कुमार सिंह तथा भागर गांव निवासी धनराज यादव के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सिवान न्यायालय सिसवन थाना पुलिस ने भेज दिया।