स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति काफी दयनीय, चेयरमैन ने लिखा पत्र!

///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): प्रसव सेवा सहित अन्य संभव स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को दिया आवेदन। हसनपुरा नगर पंचायत हसनपुरा के अरंडा स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र पर इस भीषण गर्मी में आपदा प्रबंधन के आदेश के बावजूद पर नगरवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं नही मिल रही है। इस मामले में हसनपुरा के चेयरमैन बेबी गुप्ता ने हसनपुरा सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सिविल सर्जन सीवान, जिलाधिकारी सीवान, स्वास्थ्य मंत्री बिहार सरकार व मुख्यमंत्री बिहार को आवेदन दिया है। चेयरमैन श्रीमती गुप्ता ने अपने आवेदन में बताया है कि नगर पंचायत हसनपुरा के वार्ड संख्या 12 में सीवान सिसवन मुख्य पथ से सटे नगर का एक मात्र अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र है। जहां उक्त स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति काफी दयनीय है। इस केंद्र पर न चिकित्सक तैनात है और न ही अन्य कर्मी अपनी सेवाएं दे रहे है। अधिकांश बंद ही रहता है। कब खुलता है, और कब बंद होता है। इसका दिन और समय निर्धारण का पता नही चलता है। इतना ही नही आपदा प्रबंधन विभाग के आदेश के बावजूद इस भीषण गर्मी में मेरे नगरवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं नही मिल रही है, जिससे नगरवासी अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है। वही उन्होंने उपरोक्त बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए अतिशीघ्र विचार करते हुए प्रत्येक कार्य दिवस को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जाने की बात कही है।