चुनाव ड्यूटी में छपरा आ रही बस की ट्रक से जोरदार टक्कर, 30 पुलिस जवान घायल!
मुजफ्फरपुर (बिहार): जिले के सकरा थाना इलाके के सबहा और सुजावलपुर के बीच NH-28 पर सुरक्षा बल के जवानों से भरी बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें बस में बैठे करीब 30 जवान घायल हो गए हैं। इनमें से 4 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गया। वहीं आनन फानन में सभी को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं कुछ जवानों का इलाज सकरा के प्राइवेट अस्पताल में भी चल रहा है। बस में कुल 39 जवान सवार थे।
जानकारी के अनुसार समस्तीपुर में चुनाव कराने के बाद जवान सारण लौट रहे थे। सभी जवान असम पुलिस के बताए जा रहे हैं। घायलों जवानों को सकरा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सकरा थाना इलाके के सबहा और सुजावलपुर के बीच NH-28 पर हुआ।