///जगत दर्शन न्यूज
प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष ने किया विभिन्न बूथों का निरीक्षण!
सिवान (बिहार): हसनपुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने प्रखंड के चांद परसा स्थित मध्य विद्यालय बूथ संख्या 66, हरपुर कोटवा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बूथ संख्या 68 बायां भाग तथा बूथ संख्या 69 दयां भाग सहित अन्य बूथों का भौतिक सत्यापन के दौरान निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया है। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक को कई प्रकार की दिशा-निर्देश देते हुए काफी बारीकी से बूथों का भौतिक सत्यापन किया गया है। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री राम ने बताया कि मतदाताओं को मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी से जूझना नहीं पड़े, इसके लिए लगातार सभी बूथों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। जहां सत्यापन के दौरान बुनियादी सुविधाएं, रास्तों की जांच, बिजली, पेयजल, शौचालय, रैंप आदि का किया गया।
सिसवन (सिवान): सिसवन प्रखंड के ट्रेनवा सरकारी विद्यालय स्थित बूथ संख्या 174 पर मतदान को लेकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस संबंध में बीसीओ रियाज अहमद द्वारा जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रखंड क्षेत्र के ट्रेनवा में स्थित सरकारी विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को मतदान करने को लेकर जागरूक किया गया।
सिसवन (सिवान): सिसवन थाना पुलिस ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए सिसवन थाना के सीमावर्ती इलाका में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सिसवन थाना क्षेत्र के जयी छपरा सीमावर्ती इलाका में चलाया गया।