रामनवमी पर मंदिरों में हुई पूजा अर्चना, निकली शोभायात्रा!
सिवान (बिहार): हसनपुरा में श्री राम जन्मोउत्सव समारोह को लेकर सोभा यात्रा निकाली गई। सर्व हिंदू समाज द्वारा भव्य श्री रामचंद्र जी की शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों की संख्या में राम भक्त शामिल हुए। शोभा यात्रा में श्री राम भक्त पताका फहराते हुए चल रहे थे। वहीं शोभायात्रा में भगवान श्री राम, मां सीता, राम लक्ष्मण एवं हनुमान जी की झांकी मन मोह रही थी। श्रद्धालु भगवान राम के भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे।
सिसवन (सिवान): सिसवन प्रखंड के जयी छपरा गांव में रामनवमी के अवसर पर साहिब दरबार द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।इस संबंध में साहिब दरबार के पीठाधिपति पूज्य सरकार जी द्वारा जानकारी दी गई।
रघुनाथपुर (सिवान): रघुनाथपुर प्रखंड के विभिन्न जगहों पर रामनवमी के अवसर पर लोगों द्वारा की गई पूजा अर्चना। वहीं रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बड़े ही धूमधाम के साथ रामनवमी मनाया गया। वहीं रामनवमी के अवसर पर खास करके रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी मंदिरों को बड़े ही भव्य तरीके से सजाया गया है।
साहिब दरबार में हुआ विशाल भंडारा!