सोशल मीडिया पर कर रहा था अवैध हथियार का प्रदर्शन! सारण पुलिस ने किया गिरफ्तार!
सारण (बिहार): छपरा नगर थानान्तर्गत सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ प्रदर्शन करने वाले युवक को सारण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हर्ष फायरिंग और अवैध हथियार के विरुद्ध सारण पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सारण पुलिस को बुधवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें एक युवक अवैध हथियार के साथ प्रदर्शन कर रहा हैं। उक्त विडियो के सत्यापन उपरांत पाया गया कि विडियो में दिख रहा 19 वर्षीय युवक की रवि किशन कुमार है जो छपरा शहर के पूर्वी दहियावां जगदम्बा रोड विजय महतो का पुत्र है। सत्यापन के पश्चात उक्त युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस सम्बन्ध में नगर थाना काण्ड संख्या- 266/24, दिनांक 10.04.2024, धारा- 29/30 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई करते हुए उक्त अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी टीम में नगर थानाध्यक्ष के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।