वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ मां दुर्गे का हुआ प्राण प्रतिष्ठा!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखंड के भजौना गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में नवनिर्मित मां दुर्गे के मंदिर में शुक्रवार को वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ मां दुर्गे की प्रतिमा को स्थापित किया गया। मूर्ति स्थापना के दौरान एकमा विधानसभा के पूर्व विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह, महाराजगंज के लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आकाश प्रसाद सिंह, एमएलसी सच्चिदानंद राय, दारौंदा विधायक करणजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह व समाजसेवी मनु सिंह सहित दर्जनों श्रद्धालुओं के मौजूदगी में वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ मां दुर्गे की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। मूर्ति स्थापना को लेकर यज्ञाचार्य अरविन्द मिश्रा द्वारा विधिवत पूजन कराई गई।