भाजपा कार्यकर्ताओं ने पांच लाख से अधिक मतों से सिग्रीवाल को विजय दिलाने का लिया संकल्प!
महाराजगंज लोकसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ताओं की हुई बैठक!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: दाउदपुर स्थित महाराजा पैलेस में शुक्रवार को महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र स्तरीय एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक के पहले निवर्तमान सांसद जनार्दन सिंह का कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी के साथ पुष्प वर्षा कर गाजे बाजे के साथ स्वागत किया। वहीं एनडीए के विभिन्न घटक दलों के नेता व विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता लगनदेव तिवारी व संचालन उमेश तिवारी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी व निवर्तमान सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं महाराजगंज क्षेत्र में हुए विकास की चर्चा की।
उन्होंने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार का लक्ष्य 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने का है। जिसके लिए अनेक योजनाएं बनकर तैयार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अबकी बार चार सौ पार के लक्ष्य को हासिल करने के लिए एकजुट होकर काम करने एवं विकास कार्यों की जानकारी हर मतदाताओं तक पहुंचाने व बूथ स्तर पर एनडीए की स्थिति और मजबूत करने का आह्वान किया। वहीं कार्यकर्ताओं ने अबकी बार निवर्तमान सांसद सह एनडीए प्रत्याशी जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को पांच लाख से अधिक मतों से विजय दिलाने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में राम दयाल शर्मा, पूर्व विधायक गौतम सिंह, लोजपा नेता केशव सिंह, रालोमो नेता ओमप्रकाश कुशवाहा, हेम नारायण सिंह, शिवाजी सिंह, अमरजीत सिंह, कामेश्वर सिंह मुन्ना, हरिमोहन गुड्डू, राणा प्रताप सिंह डब्लू, अल्ताफ आलम राजू, क्रांति यादव, कादरी साहब, गंगोत्री बाबू, अनूप श्रीवास्तव, बीरेन्द्र ओझा, मनोज सिंह, सुनील सिंह, हसनैन अंसारी, मदन सिंह, नागेंद्र ठाकुर, रमाशंकर मिश्रा शांडिल्य, मनोज पांडेय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।