बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी का हुआ जोरदार स्वागत!
बाबा साहब भीम आंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण!
सारण (बिहार) संवाददाता संजय पाण्डेय: दाउदपुर बाजार पर मंगलवार को माँझी पूर्वी पंचायत के वर्तमान मुखिया नवरत्न कुमार प्रसाद एवम् संजय कुमार यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने राजद के वरिष्ट नेता व बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया। इस बीच उन्होंने बाबा साहब भीम आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर उद्धव यादव, धर्मेंद्र यादव, नसीम अहमद, शाहिद हुसैन, शैलेश सिंह, कन्हैया साह, मकेश्वर सिंह, विक्की यादव, प्रमोद सिंह समेत बड़ी संख्या में राजद से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद थे। मांझी के मुखिया नवरत्न कुमार प्रसाद ने बताया कि बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष छपरा- सीवान मुख्य मार्ग होते हुए सिवान के लिए जा रहे थे। इसी दरम्यान राजद तथा महागठबंधन से जुड़े समर्थकों द्वारा पूर्व विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी का दाउदपुर में जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया गया।