ब्रेकिंग: रामघाट पर सरयू नदी में डूब कर महिला की मौत!
सारण (बिहार): जिले के माँझी में स्थित रामघाट पर शुक्रवार की सुबह एक महिला का उपलता शव दिखाई दिया जिससे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। मृत महिला कपड़ा पहने हुए थी। सोशल मीडिया पर खबर फैलते ही महिला की हुई पहचान। माँझी के प्रखण्ड के ही सोनबरसा गांव निवासी शशि भूषण सिंह की पत्नी अनिता देवी के रूप में हुई मृतक की पहचान। मृतक के परिजनों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी तथा पिछले 20 वर्षों से इलाज चल रहा था। मृतक को दो पुत्र व दो पुत्र है। एक पुत्री व एक पुत्र की शादी हो चुकी है। पति खेती गृहस्थी करते हैं। महिला कैसे डूबी अभी जांच पड़ताल का कार्य चल रहा है। फिलहाल महिला के परिजन रामघाट पर पहुंच चुके है। वही मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।