उत्कर्ष बहुउद्देशीय संस्था का हुआ रंगारंग होली!
नागपुर (महाराष्ट्र): सर्वप्रथम रंग रसिया राधा कृष्ण की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सुधा उपाध्याय एवं संध्या तिवारी उपस्थित रही। कार्यक्रम का आयोजन ब्रज की थीम पर संस्था की संस्थापक अध्यक्ष डॉ कविता परिहार, मीनाक्षी ठाकुर, कमल शर्मा संगीता बैस द्वारा आयोजित किया गया। श्री कृष्ण के रूप में डॉ कविता परिहार, राधा के रूप में कमल शर्मा, बलदाऊ के रूप में मीनाक्षी ठाकुर, मां यशोदा के रूप में वीणा राउत की भूमिका प्रशंसनीय रही। गोपिका के रूप में श्रीमती संगीता बैस, योगिता राउत, वर्षा बरघट, मीना कच्छावा, मिट्ठू सरकार, माधुरी निखाड़े, संतोषी अर्चना चौरसिया, संजीवनी आदि बहनों ने सहभागिता दर्ज कराई।
संतोषी ग्रुप द्वारा एक आदिवासी नृत्य भी इस अवसर पर प्रस्तुत किया गया, जिसकी सभी ने खुले दिल से सराहना की। शानदार प्रदर्शन के लिए संतोषी ग्रुप को संस्था द्वारा सम्मानित भी किया गया। होली के कुछ लोकगीत गीत सभी सखियों ने मिलकर सुनाएं। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि हम ब्रज में हीं पहुंच गए हैं। बी सी एन की टीम द्वारा कार्यक्रम को कैप्चर किया गया। होली के महत्व पर डॉ कविता परिहार ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन योगिता राऊत ने किया। सभी बहन ए रंग बरसें भीगे चुनरवाली, आज बिरज में होली रे रसियां, होली खेले रघुवीरा, आदि गीतों पर थिरक उठी, मीरा संग गोपियां नृत्य करने में ऐसी मगन हुई और थमने का नाम ही नहीं दे रही थी
इस अवसर पर विशेष रूप से विमला पटेल, रजनी साहनी,मीना कच्छावाहा, विमल सोलंकी, मिट्ठू सरकार, इंदू ताई सेलोकर, कविता मालवीय, बबीता भोयर, संगीता देशमुख, सोनू सेलोकर, आशा मंडावी, आदि आदि भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही। अंत में अतिथियों भी सी एन एवं आगंतुकों के प्रति आभार मीना कच्छावाहा ने व्यक्त किया। सभी बहनों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।