ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर लगाया अनियमितता का आरोप, किया हंगामा!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के माधोपुर स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के शिक्षक पर ग्रामीणों द्वारा अनियमितता का आरोप लगाते हुए स्कूल में हंगामा शुरू कर दिया गया। ग्रामीणों का आरोप था कि स्कूल के शिक्षक नही समय पर आते हैं नही सही ढंग से बच्चों पढ़ाते हैं। स्कूल में बच्चों को खाने वाला मध्यान भोजन भी नियमित नहीं बनता है। इस संबंध में ग्रामीण पूर्व मुखिया गुप्तेश्वर प्रसाद, मुखिया पति धर्मनाथ शाह, शिवनारायण शाह एवं स्कूल की सचिव नीलम देवी सहित दर्जनों लोगों ने स्कूल में पहुंचकर शिक्षकों के इस रवैया पर नाराजगी जताई। सचिव नीलम देवी ने आरोप लगाया कि स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह द्वारा सादे चेक पर हस्ताक्षर करा लिया जाता है और उन्हें बताया भी नहीं जाता। चेक से निकासी की गई राशि किस मद में खर्च किया जा रहा है। वही सिसवन प्रखंड के सोशल मीडिया ग्रुप में स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें मध्यान भोजन नही बनने की बातें भी कहीं जा रही है। इस संबंध में जब प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह से पुछा गया तो उन्होंने सारे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए सभी आरोपों को निराधार बताया। सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को जांच करने के लिए कहा गया है।