हर्ष फायरिंग पर कार्रवाई! दो अभियुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार!
सारण (बिहार): हर्ष फायरिंग और अवैध हथियार के विरूद्ध सारण पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय के द्वारा पुर्व से ही निर्देश निर्गत हैं कि कोई भी हर्ष फायरिंग जैसी घटना होने पर फायरिंग करने वाले, आयोजको व स्थल के संचालको के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी। इसी कम में शुक्रवार को खैरा थाना को सुचना एवं वीडियों / फोटो प्राप्त हुई। जिसे संज्ञान में लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस प्रशासन के अनुसार ग्राम गोबिन्दपुर डुमरी स्थित प्रदिप सिंह के घर शादी समारोह में कुछ युवको के द्वारा आकेस्ट्रा में नर्तिकी के साथ डांस करते हुए अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग किया जा रहा था। उक्त सुचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को एक देशी कट्टा, एक जिन्दा कारतुश एवं तीन खोखा के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में खैरा थाना कांड सं0-61/24, दिनांक-24.02.2024 धारा-188/290 भा०द०वि० एवं 25 (ix) एवं 25 (1-b)a/26 आर्म्स एक्ट दर्ज कर इस घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अग्रतर कार्रवाई की जा रहीं है। इस दौरान पुलिस टीम में खैरा थानाध्यक्ष के साथ अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता निम्न है।
1. चंदन कुमार, पिता-पाचू राय, सा०-जमुना मठिया, थाना-मुफ्फसिल, जिला-सारण।
2. अभिषेक कुमार, पिता-शैलेश राय सा०-हसनपुरवा, थाना-मुफ्फसिल, जिला-सारण।