सिवान की खबरे!
बीईओ ने किया सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण!
सिसवन (सीवान): सिसवन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर चलने वाले सरकारी स्कूलों की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चन्द्रभान सिंह द्वारा जांच की गई। जांच के दौरान उन्होंने शिक्षकों को स्कूल में सही समय पर आने तथा बच्चों को सही शिक्षा देने को लेकर कहा। वही उनके द्वारा बेहतर बच्चों को शिक्षा मिले किसको लेकर भी कई निर्देश शिक्षकों को दिए गए हैं।
दो पक्षों के आपसी विवाद में एक महिला गंभीर रूप से घायल!
सिसवन (सिवान): सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन गांव में गुरुवार को दो पक्षों के आपसी विवाद में हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल महिला सिसवन गांव निवासी मुन्ना यादव की पत्नी गीता देवी है। घायल को इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सिवान रेफर कर दिया।
पेश किए गए बजट में आम जनता के लिए कुछ नहीं!
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा प्रखंड के हसनपुरा में एक कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर संजीव कुमार सिंह द्वारा सरकार द्वारा आज पेश किए गए बजट पर अपना मंतव्य देते हुए कहा गया कि जो बजट पेश हुआ है उसमें आम जनता के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बजट से आम जनता को काफी उम्मीद थी लेकिन बजट में तो ऐसा कुछ नहीं दिखा जिससे आम जनता को लाभ हो सके।
बाइक से गिरकर एक युवक घायल!
रघुनाथपुर (सिवान): रघुनाथपुर सिसवन मुख्य सड़क पर अपने ही बाइक से गिरकर एक युवक घायल हो गया।घायल युवक की पहचान रघुनाथपुर के रहने वाले संतोष शर्मा के रूप में हुई है। घायल अवस्था में उन्हें निजी डॉक्टर के क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां पर उनकी मरहम पट्टी की गई। बताया जा रहा है कि वह अपने ससुराल से वापस लौट रहे थे उसी समय दुर्घटना घटी।