टीकाकरण कार्य में लापरवाही बरतने पर एएनएम के वेतन पर अगले आदेश तक रोक!

सिवान (बिहार): हसनपुरा प्रखंड के जलालपुर स्थित सीएचसी में पदस्थापित एएनएम रंभा कुमारी को टीकाकरण कार्य में लापरवाही बरतने पर अगले आदेश तक वेतन पर रोक लगा दी गई। यह कार्रवाई असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सीवान के पत्रांक 159 के आलोक में किया गया है, जहां उपयुक्त विषयक चिकित्सा पदाधिकारी हसनपुरा के द्वारा प्रेषित पत्रांक 7 जनवरी 2024 को एएनएम रंभा कुमारी पर कार्य मे लापरवाही करने के संबंध में कारण पृच्छा की गई थी। पत्र में एएनएम के द्वारा अपने कार्य को सही ढंग से संपादन नही करने के कारण स्पष्टीकरण देने हेतु निर्देश दिया गया था। पूर्व में किए गए पर्यवेक्षण के क्रम में भी एएनएम रंभा कुमारी के द्वारा अपने कार्य में लापरवाही बरती गई है। जैसे अपने कार्य से अचानक अनुपस्थित हो जाना, यु-विन पोर्टल पर लाभार्थियों का कोई इंट्री नही करना, अपने उत्तरदायित्वों का निर्वाहन नही करना आदि इनके कार्य मे कोई सुधार नही है। वही 10 फरवरी 24 को किए गए पर्यवेक्षण के क्रम में एएनएम अपने कार्य स्थल पर निहित परिधान में नही थी। वही सत्र स्थल पर मिजिल्स रुबेला का खाली भायल यत्र-तत्र बिखरा पाया गया।