सिवान की खबरें
/// जगत दर्शन न्यूज
पारंपरिक मंगलगीत के साथ हुआ गर्भवती महिलाओं का गोद भराई रस्म!
सिवान (बिहार): हसनपुरा प्रखंड में मातृ-शिशु मृत्युदर में कमी लाने के उद्देश्य व गर्भवती माताओं को कुपोषण से बचाने के लिए नगर पंचायत के अलावे प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के विभिन्न गांवों में पारंपरिक मंगलगीत के साथ गर्भवती महिलाओं का गोद भराई की रस्म सोमवार को संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित किए गए। इस दौरान परिसर को रंगोली से सजाया गया था, जहां गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की देखभाल को लेकर कई जानकारियां भी दी गई।
नीलाम पत्र केस पर नोटिस!
सिसवन (सिवान): सिसवन अंचल कार्यालय से नीलाम पत्र केस पर नोटिस हुआ जारी। बताते चले कि सिसवन प्रखंड क्षेत्र के सिसवन अंचल कार्यालय से नीलाम पत्र केस पर नोटिस जारी कर दिया गया है। इस संबंध में अंचला अधिकारी सतीश कुमार द्वारा जानकारी दी गई।
अयोध्या से आए पूजित अक्षत का हुआ वितरण!
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा प्रखंड में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण लेकर कार्यकर्ता अयोध्या से आए पूजित अक्षत वितरण करने और निमंत्रण देने के लिए सोमवार को घर-घर पहुंच रहे है। इस दौरान नपं के हसनपुरा में रामनवमी सेवा समिति हसनपुरा के तत्वावधान में विहिप द्वारा करीब 500 घरों में पूजित अक्षत का वितरण किया गया। जहां आम लोगों को आमंत्रित करने के लिए अक्षत के साथ टोली के सदस्यों में से एक सदस्य ने पूजित अक्षत, दूसरे ने श्री राम मंदिर का चित्र एवं तीसरे सदस्य ने निमंत्रण पत्रक वितरण किया।
8 वर्षीय बालक की संदेहास्पद स्थिति में मौत!
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा प्रखंड के एमएच नगर थाना क्षेत्र के महुअल महाल गांव निवासी मुकेश साह के 8 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार की बीते रविवार की शाम संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृत शिवम गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय महुअल महाल में दूसरी कक्षा का छात्र था, जहां बीते शाम अपने अन्य सहपाठियों के साथ खेलने के बाद घर लौटा तभी अचानक तबियत बिगड़ गई। वही आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए नीजी क्लिनिक ले गए। तभी उसकी मौत हो गई। छात्र शिवम कुमार की मौत की घटना के बाद सोमवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक ध्रुव नारायण सिंह के नेतृत्व में सोमवार को एक शोक सभा आयोजित कर दिवंगत छात्र की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। साथ ही बच्चों की छुट्टी कर दी गई।