जन नायककर्पुरी ठाकुर की मनाई गई जनशताब्दी समारोह!
"कर्पुरी ठाकुर अपने जीवन के अंतिम क्षणों तक गरीबों के लिए लड़ते रहे।"- सिग्रीवाल
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: कर्पुरी ठाकुर अपने जीवन के अंतिम क्षणों तक गरीबों के लिए लड़ते रहे। उन्होंने अपने लिए एक घर तक नही बनाया तथा अपना पूरा जीवन झोपड़ी में ही गुजारा। उक्त बातें महराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने नगर पंचायत स्थित हरदेव यादव कन्या उच्च विद्यालय में कर्पुरी ठाकुर की जनशताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कर्पुरी के विचारों को जनजन तक पहुंचाने की जरूरत है। बिहार ही नही पूरे देश के लिए कर्पुरी ठाकुर जननायक थे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे ही दिन उन्हें भारत रत्न देकर देश नहीं पूरे विश्व स्तर पर उन्हें सम्मान दिया। उन्होंने नगर पंचायत में एक कर्पुरी भवन तथा जय प्रभा सेतु के एप्रोच मोड़ ओर तत्कालीन बिहार के मुख्यमंत्री कर्पुरी ठाकुर तथा उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री के नाम के शिलापट्ट तथा विद्यालय में एक मंच बनाने की घोषणा की। इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्यों ने अतिथियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। मौके पर मुख्य पार्षद विजया देवी, हेम नारायण सिंह, बबलू शर्मा, संतोष पहलवान, जय किशोर सिंह, प्रभुनाथ ठाकुर, राजू ठाकुर, प्रभावित देवी ,राजेन्द्र ठाकुर, राजू ठाकुर व जय प्रकाश ठाकुर सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संयोजन नागेंद्र ठाकुर तथा मंच संचालन रंजन शर्मा ने किया।