बाइक ने ई रिक्शा में मारी टक्कर! बाइक सवार घायल!
/// जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): रघुनाथपुर बाजार में सोमवार की शाम को पूरब दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने बस स्टैंड के नजदीक एक ई रिक्शा में टक्कर मारकर दिया जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के पश्चात आननफानन में आस पास के लोगो ने घायल व्यक्ति को स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया।
बाइक सवार घायल की पहचान फुलवरिया गांव निवासी स्व. विद्या सागर राम का 18 वर्षीय पुत्र युवराज राम के रूप में हुई। वही ई रिक्शा मौके से फरार हो गया। खबर लिखे जाने तक घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल के डॉक्टरों ने सीवान रेफर कर दिया।