सारण पुत्र अंशु पैदल चला अयोध्या! करेगा भगवान श्री राम के दर्शन!
सारण (बिहार): कहते हैं कि अगर मन में लगन हो तो कोई भी काम असंभव नहीं होता। वही जब धर्म में पूरा विश्वास हो तो ताकत भी अपने आप ही आ जाती है। वही साबित कर दिखाया है सारण जिले के माँझी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महम्मदपुर पंचायत के ज्ञानी छपरा निवासी शिक्षक जितेंद्र कुमार सिंह के पुत्र अंशु कुमार सिंह ने। बताया जाता है कि अंशु सर्वप्रथम पटना में स्थित हनुमान मंदिर में 14 जनवरी को हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर भगवान श्री राम लला के दर्शन हेतु पैदल ही अयोध्या धाम निकल पड़ा है। इस पर पिता जितेंद्र सिंह ने बताया कि मेरा बेटा मेहनती है और उसे भगवान श्री राम ने स्वयं बुलाया है और दर्शन पाकर ही घर लौटेगा। हमे उस पर गर्व है। वहीं गांव के ग्रामीणों में इस आस्था को देख कर हर्ष व्याप्त है। वहीं कई लोगों ने उसके लिए शुभकामनाएं भी व्यक्त किया।
बताते चलें कि अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में 22 जनवरी को भगवान श्री राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा होने वाला है। उस दिन पूरे भारत में दीपक जला कर उत्सव मनाया जाएगा। वहीं पूरे देश में अयोध्या से लिए गए अक्षत का वितरण भी किया जा रहा है साथ ही साथ रामलाल के दर्शन हेतु न्योता भी बांटे जा रहे हैं। इसी क्रम में राम लला के दर्शन हेतु अंशु पटना से अयोध्या के लिए पैदल ही निकल पड़ा है। जानकारी के अनुसार वह अब उत्तर प्रदेश के बलिया जिले को भी पर कर चुका है। इस क्रम में उसे जगह-जगह सम्मानित भी किया जा रहा है। रास्ते में उसे बहुत लोगो का सहयोग और स्नेह भी मिल रहा है। लोग जगह-जगह पर रोककर उसे पुष्प माला और अंग वस्त्र देकर उसके यात्रा को सफल बनाने की कामना कर रहे है। बैरिया और बलिया में उसका भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में बैरिया भाजपा नेता सुमेर सिंह, अजय कुंवर, पत्रकार मनोज सिंह, मार्कंडेय सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, बबलू सिंह, संतोष सिंह, विकास सिंह व सियाराम चौधरी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।