गौ उत्पादन से सारण का युवक झारखंड में कर रहा है कमाल!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखंड के एक युवक झारखंड के धनबाद में कर रहा है अपने जिले का नाम रौशन! दरअसल सारण जिले के माँझी प्रखंड क्षेत्र के गोबरही गांव निवासी अनिल सिंह के पुत्र देशी गाय के गोबर से दीपक, धूपबत्ती इत्यादि पूजन सामग्री तैयार करवा रहे हैं। पिता ई. अनिल सिंह धनबाद में सोलर के अच्छे व्यवसायी हैं तो पुत्र पढ़ाई के साथ-साथ महिलाओं को ट्रेनिंग देकर ऐसा उत्पाद बनवा रहे है कि लोग भी आश्चर्य करते हैं और बेशक इसकी मांग भी करते हैं।
इस संबंध में यशवर्धन कुमार ने जानकारी दिया कि गौ रक्षा, धर्म रक्षा, राष्ट्र रक्षा, गौ-ग्राम पर कार्य चल रहे है, जिसमे देशी गाय के गोबर से दीपक, धूपबत्ती आदि महिलाएं बना रही हैं। इस कार्य से प्रत्येक महिला प्रतिमाह चार से पांच हजार कमा रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि किसान परिवार को विशेषज्ञों द्वारा गौ उत्पादन बनाने के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इसके लिए गाय के गोबर 10 रुपये प्रतिकिलो खरीदा जा रहा है। गौ उत्पादन के लिए परिश्रमिक भी दिया जा रहा है। गौ पालकों का डेटा भी तैयार किया जा रहा है। गौ धाम वृन्दावन उत्तर प्रदेश में गौ ग्राम का मुख्यालय बनाया गया है।
उक्त मौके पर सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय, श्याम जी, सुनील कुमार गुप्ता, लोकेश रावत, शंकर कुमार रवानी इत्यादि दर्जनों लोग मौजूद थे।