बाजार से स्प्लेंडर प्रो बाइक की चोरी!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: जिले के दाउदपुर बाजार से पिपरहिया गांव के एक युवक की स्प्लेंडर प्रो बाइक की चोरी कर ली गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दाउदपुर थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव निवासी सुधीर कुमार सिंह दाउदपुर बाजार के एक मिठाई दूकान के समीप अपनी बाइक खड़ी कर सब्जी की खरीदारी करने चले गए। जब लौटकर देखा तो बाइक अपने स्थान से गायब थी। जिसकी काफी खोजबीन करने के बाद भी कोई जानकारी नही मिली। बाइक ऑनर सुधीर कुमार सिंह ने दाउदपुर थाने में इस सम्बंध में एक लिखित आवेदन दिया है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।