कर्पूरी चर्चा का हुआ आयोजन!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के मेहदार स्थित विवाह भवन में रविवार को कर्पूरी चर्चा का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान कई वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू प्रखंड अध्यक्ष व रामगढ़ पंचायत के मुखिया पति सत्येंद्र भारती द्वारा कर्पूरी ठाकुर द्वारा किए गए कार्यों को गिनाया गया। उनके द्वारा अपने संबोधन में बिहार सरकार के बेहतर कार्यों को गिनाते हुए कहा गया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार द्वारा लगातार विकास कार्य योजनाएं चलाई जा रही है जिससे बिहार वासियों को काफी लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
सिवान की ख़बरें.
दो मवेशी की हुई चोरी!
सिसवन (सीवान): सिसवन थाना क्षेत्र के कौली छपरा गांव में शनिवार की रात पशुपालक किसान के दो मवेशी चोर दरवाजे से खोल कर फरार हो गए.घटना के संबंध में बताया गया कि मवेशी पालक दूधी राय और दरब राय के दरवाजे पर दुधारू मवेशी बंधी हुई थी,इसी बीच चोरो ने दो मवेशी (भैस) को लेकर फरार हो गए
दरवाजे पर खड़ी बोलेरो हुई चोरी!
सिसवन (सिवान): सिसवन थाना क्षेत्र कुशुनबारी गांव के बाबुनंद यादव के दरवाज़े पड़ खड़ी बोलेरो को अज्ञात चोरों द्वारा चुरा कर ले जाने का मामला प्रकाश मे आया है। इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति द्वारा जानकारी दी गई।
बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक!
रघुनाथपुर (सिवान): रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र में रविवार से टीम द्वारा पल्स पोलियो की खुराक पिलायी जा रही है। इसके पूर्व शिशु को पोलियो को दो बूंद खुराक पिलाकर अभियान की शुभारंभ की। इसके लिए ट्रांस्जीट, मोबलाइजर , सुपरवाइजर को लगाया गया है। यह अभियान 10 दिसंबर से 14 दिसंबर तक चलेगा। इस पोलियो अभियान में आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका, आशा कार्यकर्ता व वोलेंटियर को लगाया गया है।